{"_id":"6adf8ec0bd117069e70362d0","slug":"three-bike-riders-injured-after-being-hit-by-a-bolero-banda-news-c-212-1-bnd1007-153910-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
Mon, 26 Oct 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के बिसंडा मार्ग स्थित केन नहर के पास सोमवार दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
हादसे में गांव खमौरा निवासी अशोक कुमार (35), उनकी नानी सोनिया (70) और मौसेरी बहन प्रियंका (17) घायल हो गईं।
चालक बाइक से नानी को दवा दिलाने अतर्रा आ रहा था, तभी पीछे से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन ने बताया कि अशोक और प्रियंका को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सोनिया की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। (संवाद)