{"_id":"6474e9fa60bd6bd9030c9e96","slug":"three-and-a-half-lakh-stolen-from-farmers-house-banda-news-c-12-1-259269-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान के घर से साढ़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान के घर से साढ़े तीन लाख की चोरी
Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी। चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर साढ़े तीन लाख की जेवर, नकदी पार कर दी। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के जमुवा गांव निवासी किसान नरेंद्र कुमार का पूरा परिवार पड़ोस के एक शादी समारोह में गया था। रात करीब दो बजे मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे एक लाख चार हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। परिवार के सदस्य शादी से घर लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा और बक्से के ताला टूटे होने से चोरी की जानकारी हुई। थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर चोरी की दूसरी घटना है।
शनिवार की रात चोरों ने बेंदा के क्योटरा डेरा निवासी शिवकुमार शर्मा के घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर पार कर दिए थे। थानाध्यक्ष कौशल सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है, तहरीर मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।