फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thirsty villages supplied with water from tankers start

प्यासे गांवों में टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू

Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thirsty villages supplied with water from tankers start
टैंकर का फीता काटकर उद्घाटन करतीं ग्राम प्रधान रेखा सिंह, साथ में डीएम योगेश कुमार व एसडीएम अनुज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बुंदेलखंड में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि के बीच गांवों में टैंकरों से पानी आपूर्ति की योजना शुरू हो गई। ग्राम पंचायतें 14वें वित्त आयोग के बजट से टैंकर खरीदेंगी। ट्रैक्टर किराए पर लेंगी। बड़ी ग्राम पंचायत में दो टैंकर खरीदे जा सकेंगे। शुक्रवार को डीएम योगेश कुमार ने इस योजना की शुरुआत अपने गोद लिए गांव मूंगुस (तिंदवारी) से चार टैंकर रवाना करके कराई।

विज्ञापन


गांवों मेें भीषण पेयजल संकट के मद्देनजर शासन ने बुंदेलखंड की पेयजल संकटग्रस्त ग्राम पंचायतों में टैंकर से पानी आपूर्ति के आदेश दिए हैं। टैंकर ग्राम पंचायतें अपने स्तर से खरीदेंगी। इसका भुगतान 14वें वित्त आयोग के बजट से होगा। जिलाधिकारी तय करेंगे कि किन गांवों में टैंकर से जलापूर्ति जरूरी है। इस बाबत डीएम ने सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों को सीधे पत्र जारी किया है। इसमें शासन द्वारा निर्धारित की गईं शर्तें और गाइड लाइन बताई हैं।
विज्ञापन


गांवों के अलावा नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय निकाय भी 14वें वित्त आयोग के बजट से टैंकर खरीदेंगे। टेंडर प्रक्रिया गांवों में ग्राम पंचायत और नगरों में स्थानीय निकाय करेंगे। डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा है कि टैंकर शासकीय नलकूप से भरे जाएंगे। जहां सरकारी नलकूप नहीं हैं वहां निजी नलकूपों से नि:शुल्क पानी भरा जाएगा। टैंकर ले जाने के लिए ट्रैक्टर किराए पर लिया जाएगा। सुबह और शाम दो बार पानी का टैंकर भेजा जाएगा। डीएम ने पानी से भरे चार टैंकर रवाना किए। इनमें दो टैंकर बेंदा गांव और एक-एक अमलीकौर व मूंगुस गांव के लिए था। डीएम ने फीता काटकर उद्घाटन की रस्म अदा की। साथ ही मूंगुस की प्रधान रेखा सिंह और बेंदा की प्रधान हेमलता सिंह से भी फीता कटवाने की रस्म अदा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed