{"_id":"6af89ac0c0f56c753d0df9af","slug":"thieves-made-off-with-jewelry-worth-lakhs-from-the-house-banda-news-c-212-1-mah1012-154700-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चोरों ने घर से लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चोरों ने घर से लाखों के जेवर उड़ाए
Sat, 14 Nov 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। घर बंद कर थोड़ी देर के लिए बाजार गया मकान मालिक जैसे ही लौटा तब तक चोर लाखों कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
दरवाजा खुला देख उसने आसपास के लोगों को बुलाकर बातचीत की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने पुलिस को सूचना दी तो आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू हुई।
अतर्रा के मोहल्ला बजरंग नगर निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे वह अपनी बेटी को घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित दूसरे घर में छोड़ने गया था। उसकी पत्नी इलाज के लिए बांदा गई हुई थी।
घर को बंद करके वह बेटी के साथ दूसरे घर गया और वहां से बाजार में सब्जी खरीदकर वापस आ गया। आरोप लगाया कि जैसे ही वह लौटा तो पता चला कि घर के पीछे का दरवाजा खुला है और किसी ने चोरी कर ली है।
अलमारी में रखे पत्नी व मां के जेवरात व अन्य चीजें गायब है। बताया कि चोर, पत्नी का सोने का एक बड़ा हार, कान का सेट, सोने की छह चूड़ियां, सोने का मंगलसूत्र, सोने की जंजीर, दो सेट कान के ब्रजबाला, सोने के टॉप्स, सोने की चार अंगूठी, चांदी के जेवर में एक जोड़ी मोटी पायल ले गए।
विज्ञापन
वहीं, दो जोड़ी पतली पायल, सात जोड़ी, बिछिया और मां के जेवरात में सोने की चेन, एक लॉकेट, मंगलसूत्र, दो कंगन सेट, आठ सोने की अंगूठी, कान के सेट चार नग, माथबेंदी व कुछ रुपये और पत्नी का आधार कार्ड भी ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।