{"_id":"682392b22f2eaadbad0f5364","slug":"thieves-cut-the-shutter-of-the-shop-and-stole-silver-jewellery-banda-news-c-212-1-sknp1006-126479-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुकान का शटर काटकर चांदी के आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुकान का शटर काटकर चांदी के आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन
बिसंडा। कस्बे के बांदा रोड स्थित कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार काे सुबह मोहल्लेवासियों ने सराफा को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
कस्बे के बांदा रोड पर चंद्रपाल सोनी की सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। रोज की तरह चंद्रपाल दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार के मुताबिक तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। अलमारी खाली मिली। सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए हैं। चंद्रपाल सोनी ने बिसंडा थाने में तहरीर दी है। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौका मुआयना किया है। तकरीबन एक लाख कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।