{"_id":"69a9c40259ee983ba10ccc0c","slug":"thieves-cut-the-shutter-and-stole-25-mobile-phones-from-a-mobile-shop-banda-news-c-212-1-bnd1007-142235-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शटर काटकर मोबाइल की दुकान से 25 मोबाइल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शटर काटकर मोबाइल की दुकान से 25 मोबाइल ले गए चोर
Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान से चोरी के फुटेज। संवाद
बांदा। शहर के कालूकुआं मोहल्ला स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोर शटर काटकर मोबाइल चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने के दौरान घटना की जानकारी हुई। दुकान स्वामी संतोष विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार को होली के चलते दुकान बंद रही।
गुरुवार को जब दुकान खोली तो घटना की जानकारी हो सकी। बताया कि दुकान से करीब 25 मोबाइल चोरी किए गए है। इनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी चेक किए गए हैं। फुटेज मिली है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।