फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   thief stole goods from the shop in banda and returned it next day pasted slip and wrote told me wrong location

बांदा: दुकान से सामान चोरी कर अगले दिन वापस कर गया चोर, पर्ची चस्पा कर लिखा, मुझे गलत लोकेशन बताई गई

Fri, 24 Dec 2021 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 08:30 PM IST
सार

थाना इंसपेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब उन्हें दिलचस्प ढंग से वापस किए गए सामान की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
thief stole goods from the shop in banda and returned it next day pasted slip and wrote told me wrong location
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बांदा के अतर्रा में चोरों ने चोरी किया सामान अगले दिन वापस कर दिया। इसमें दिलचस्प बात यह रही कि लौटाए सामान पर एक पर्ची भी चस्पा की। जिसमें उसने अपनी किए पर अफसोस जताते हुए कहा कि उसे गलत लोकेशन बताई गई। चोरी के बाद जानकारी हुई तो उसे बहुत दुख हुआ।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव में दिनेश तिवारी वेल्डिंग की दुकान किए है। ब्याज पर कर्ज लेकर यह दुकान की। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 20 दिसंबर की रात उसकी दुकान के ताले तोड़कर वेल्डिंग मशीन और अन्य कई औजार चोरी कर लिए गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसी के दूसरे दिन 22 दिसंबर को दिनेश के घर से कुछ दूर वह सभी सामान लावारिस हालत में मिला जो चोरी हुआ था। इसमें कुछ सामान बोरे में बंद था। बोरे के ऊपर एक पर्ची चिपकी थी। टूटी-फूटी हिंदी में लिखी, इस पर्ची में चोर ने लिखा है कि वह बाहरी है। किसी मतलबी आदमी ने उसे गलत लोकेशन बता दी। जब उसे जानकारी हुई तो बहुत दुख हुआ और अब वह यह सामान वापस दे रहा है। गलत लोकेशन की वजह से यह गलती हुई।
विज्ञापन


उधर, थाना इंसपेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब उन्हें दिलचस्प ढंग से वापस किए गए सामान की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed