फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was no electricity for 28 hours in the district hospital

जिला अस्पताल में 28 घंटे नहीं रही बिजली

Sun, 12 Jun 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
There was no electricity for 28 hours in the district hospital
There was no electricity for 28 hours in the district hospital - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल में 28 घंटे बिन बिजली के मरीजों को रहना पड़ा। 47 डिग्री तापमान में हाथ से पंखा कर मरीजों ने रात-दिन काटा। वहीं, बिजली गुल रहने से सीटी स्कैन, पैथालॉजी की जांच और एक्सरे आदि बाधित रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की विद्युत व्यवस्था के लिए अलग बने स्वतंत्र फीडर की केबल शुक्रवार की रात वन विभाग कार्यालय के पास जेसीबी से हो रही खोदाई में कट गई। स्वतंत्र फीडर की 33 केवीए की केबल कटने से जिला महिला व पुरुष अस्पताल की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। शनिवार को पूरा दिन मरीज जांच न होने से परेशान रहे। भर्ती मरीज पसीने से तरबतर रहे। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्षों में अंधेरा छाया रहा। रविवार की सुबह बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह व पुुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि स्वतंत्र फीडर की केबल कट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed