फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There used to be a fight between childless couples for having a child

Banda News: निसंतान दंपती में औलाद के लिए होता था झगड़ा

Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
There used to be a fight between childless couples for having a child
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव में महिला शिवदेवी के शुक्रवार को ससुराल में फंदा लगाकर जान देने और पति सुनील के आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में नया मोड़ आया है। महिला के भाई प्रीतम का कहना है शादी के 16 बाद भी संतान न होने से दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि बहनोई सुनील ने नशे में बहन की पिटाई की और फिर फंदे से लटका दिया। हालांकि, पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

महिला ने भाई प्रीतम के मुताबिक, बहन शिवदेवी और बहनोई हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। 25 दिन पहले दोनों घर लौटे थे। दोनों में संतान न होने पर विवाद होता था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बहन को पीटकर उसे फंदे से लटका कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रीतम ने बताया कि पहले भी मारपीट होने पर उसने दोनों के बीच में समझौता कराया था। उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिवदेवी के आत्महत्या करने पर पति ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी, जिसे मोहल्ले के लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को लेने घर गई थी मां, पति ने नहीं भेजा
भाई प्रीतम ने बताया कि बहन ने मां से ससुराल से ले जाने की बात कही थी। घटना के दो दिन पूर्व मां, शिवदेवी को लेने के लिए ससुराल गई थी, लेकिन पति और ससुरालीजन ने बहन को नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed