{"_id":"6596fba18ca96a00b60dce64","slug":"there-should-be-a-cbi-investigation-into-the-death-of-the-missing-woman-banda-news-c-212-1-sknp1006-5890-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लापता प्रसूता की मौत की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लापता प्रसूता की मौत की हो सीबीआई जांच
Fri, 05 Jan 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से लापता हुई प्रसूता का शल्य चिकित्सा वार्ड ब्लॉक के पीछे शव मिलने के मामले में एक माह बाद उसके पति ने पुलिस उप महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर मृतका पत्नी पंचवटी विश्वकर्मा की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।
जेडीयू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल के साथ डीआईजी को सौंपे ज्ञापन में अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी रामसेवक ने बताया कि उसकी 42 वर्षीय पत्नी पंचवटी को तीन नंबर को प्रसव के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शाम छह बजे ऑपरेशन से उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। सात नंबर को उसे डिस्चार्ज होना था, लेकिन सात नवंबर को उसकी पत्नी को सीने में दर्द होने पर उसे महिला वार्ड से इमरजेंसी में भर्ती किया गया था।
आठ नवंबर को सुबह पांच बजे उसकी पत्नी अपने बेड से लापता हो गई थी। बाद में उसका शव शल्य वार्ड में औधे मुंह पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस व प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराई थी। उसके एक माह बाद 11 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ज्ञापन में पति का कहना है कि पंचवटी की हत्या की सीबीआई जांच की जाए। उसके हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य को एक सरकारी नौकरी और बच्ची के पालन पोषण पढ़ने लिखने के लिए एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राम जी, वकील खान, जेपी विश्वकर्मा, राम जी शर्मा, अनुभव सिंह कछवाह, रामफल राजा विश्वकर्मा, सौरभ, जनार्दन आदि मौजूद रहे।