फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There is no place in the wards, children are being treated in the lap

Banda News: वार्डों में नहीं जगह, गोद में करा रहे बच्चों का इलाज

Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is no place in the wards, children are being treated in the lap
बांदा। वायरल फीवर और डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिला अस्पताल में रविवार को 90 बेड फुल रहे। ट्राॅमा सेंटर में भी यही स्थिति रही। यहां सभी 22 बेड फुल हैं। इलाज कराने आए तीमारदारों को जमीन पर बैठकर और गोद में बच्चों का इलाज कराना पड़ा। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 आईवी फ्लूड (बोतल, इंजेक्शन) की खपत हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल 103 बेड का है। यहां चार वार्ड इमरजेंसी, बच्चा, पुरुष और महिला में लगभग 90 बेड फुल रहे। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर और डायरिया से ग्रसित भर्ती कराए गए। ट्राॅमा सेंटर का हाल भी हाउस फुल रहा। यहां के सभी 22 बेड फुल होने से मरीजों के साथ तीमारदारों को जहां जगह मिली वहां उन्होंने इलाज कराया। जिला अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 500 आईवी फ्लूड की खपत हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को ट्राॅमा सेंटर में बगेहटा गांव निवासी असद (8), मर्दननाका निवासी भारती (21), गायत्री नगर निवासी शिवप्रसाद (60), ओरन निवासी दिनेश (50), छिबांव निवासी कल्लू (50), गूलरनाका निवासी रजनी देवी (50), बंगालीपुरा निवासी केशकली (40), तिंदवारी निवासी करन (1), जमवारा गांव निवासी निशा (15) को बुखार और डायरिया के चलते ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल फीवर और डायरिया के मरीजों की अधिकता के चलते बेड फुल हुए हैं। अगर समस्या आएगी तो स्वाइन फ्लू वार्ड को खोल दिया जाएगा। भर्ती मरीजों को बेड दिया जाएगा। उन्होंने सभी ईएमओ को निर्देश दिए हैं। अगर बेड नहीं मिल रहे हैं तो ईएमओ से कहकर वार्ड खुलवाया जा सकता है। -डॉ. एसएन मिश्र, सीएमएस, जिला अस्पताल, पुरुष, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed