फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There is mourning in the village due to the death of two youths, the condition of the third one is critical

Banda News: दो युवकों की मौत से गांव में मातम, तीसरे की हालत गंभीर

Sat, 26 Oct 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
There is mourning in the village due to the death of two youths, the condition of the third one is critical
अतर्रा। कस्बे के बांदा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक बिजली के पोल से टकरा गई थी। इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने से पूरा गांव गमगीन है। तीसरे जख्मी युवक का लखनऊ के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के छीबो गांव निवासी सुलभ दुबे उर्फ संकित (21) का पोस्टमार्टम गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, शाम को ही गांव के मुक्तिधाम में सुलभ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में मुखाग्नि उनके बड़े दादा के बेटे पंकज ने दी। इस घटना के बाद सुलभ की मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अपने बेटे की याद में वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। सुलभ के साथ बाइक पर सवार चित्रकूट जनपद के थाना भरतकूप के काजीपुर गांव निवासी संजय पटेल (21) का भी गुरुवार शाम कानपुर के हैलेट अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शुक्रवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद संजय का शव उनके पैतृक गांव काजीपुर लाया गया। संजय के चचेरे भाई सौरभ ने इसकी जानकारी दी। घायल तीसरे युवक विनय जिसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है, अभी भी गंभीर स्थिति में है, और जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। सुलभ और संजय की असमय मौत से पूरा गांव गमगीन है और परिजनों के दुख में लोग शामिल हैं। दोनों युवकों के असामयिक निधन से दोनों के गांव में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली के कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल ने बताया मृतकों के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed