फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Then broken cane canal, hundreds of bigha fields submerged

फिर टूटी केन नहर, सैकड़ों बीघा खेत डूबे

Mon, 13 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 13 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Then broken cane canal, hundreds of bigha fields submerged
बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास टूटी नहर की पटरी - फोटो : अमर उजाला

ेकेन नहर की पटरी टूट जाने से दर्जनों किसानों को लाखों रुपये की चपत लग गई। सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। उनमें लगी धान की बेड़ और अन्य फसलें चौपट हो गईं। एक पुरवा का रास्ता भी ठप हो गया। सिंचाई विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सुध नहीं ली। एक पखवारे के अंदर केन नहर टूटने और खेतों की बर्बादी होने की यह दूसरी घटना है।  

विज्ञापन


नरैनी तहसील के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास मुख्य नहर शनिवार की रात नहर पटरी बारिश में टूट गई। भारी मात्रा में पानी खेतों की तरफ मुड़ गया। गिरधारी की 6 बीघा, शिवनंदन 8 बीघा, लल्लू 3 बीघा, बब्बू कुशवाहा 10 बीघा, सुरेश द्विवेदी 7 बीघा, राजमोहन निगम 5 बीघा, कल्लू यादव 3 बीघा, कृष्ण कुशवाहा 8 बीघा सहित अन्य तमाम किसानों की सैकड़ों बीघा खेत डूब गए। दो दिनों से इन खेतों में बाढ़ का नजारा है।
विज्ञापन


जलभराव से भोला कुशवाहा का पुरवा जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना नहीं हो पा रहा है पर सिंचाई विभाग ने सुध नहीं ली। उधर, अधिशासी अभियंता का कहना था कि उन्हें सूचना नहीं दी गई। अब पता चला है कि वह शीघ्र अवर अभियंता को भेजकर नहर की मरम्मत करवाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में बिसंडा मार्ग पर मेन ब्रांच नहर आऊ का पुरवा के पास टूट गई थी। लगभग 3 मीटर पटरी बह गई थी। सैकड़ों बीघा खेत पानी में पूरी तरह डूब गए थे। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed