{"_id":"6ace6f501764b1af1402e87e","slug":"the-young-man-who-died-in-the-accident-was-from-patara-kanpur-banda-news-c-212-1-sknp1006-153347-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कानपुर के पतारा का था हादसे में मृत युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कानपुर के पतारा का था हादसे में मृत युवक
Tue, 13 Oct 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर पहलवान बाबा माटा गांव के पास सोमवार की देर रात डंपर की टक्कर से जान गंवाने वाला बाइक सवार शिवम कुमार (24) कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के बैजू पुरवा पतारा का निवासी था। वह गुजरात के राजकोट में रहकर फल का कारोबार करता था।
शिवम अपने मित्र रामकिशुन के साथ बबेरू से तिंदवारी आ रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकिशुन का उपचार किया गया।
शिवम दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी चुन्नी और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)