फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man who came home drunk committed suicide by hanging himself.

Banda News: नशा करके घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The young man who came home drunk committed suicide by hanging himself.
फोटो- 17 रवि। फाइल फोटो।
बांदा। मां से बोतल चढ़वाने के नाम पर 120 रुपये लेकर नशा करके आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाभी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी नीलम ने बताया कि उसके देवर रवि (21) ने सोमवार की शाम करीब चार बजे घर के अंदर कमरे में लगे पंखे से साड़ी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद भाभी नीलम ने कमरे में झांका तो वह फंदे से लटका था। भाभी के मुताबिक, रवि के कान में तीन-चार दिन से दर्द था। वह गांव में डॉक्टर को दिखाने गया था। वहां से लौटा तो मां माया से कहा कि बोतल चढ़ाने को कहा है।
उसने मां से बोतल चढ़वाने के लिए 120 रुपये लिए और गांव में नशा करके घर आ गया, और सीधे कमरे में जाकर कमरा बंद कर लिया। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने नशे में आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। रवि के पिता प्रकाश रैकवार दमन में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

घटना के समय मां माया पड़ोस में श्रीमद भागवत कथा सुनने गई थीं। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि नशे में आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed