फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man was brutally beaten on suspicion of illicit relations

Banda News: अवैध संबंधों के शक में युवक की बर्बरतापूर्वक की थी पिटाई

Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
The young man was brutally beaten on suspicion of illicit relations
पैलानी। अवैध संबंधों के शक में हमीरपुर के युवक की बर्बरता पूर्वक पीटकर आग से जलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कालेश्वर तिराहे से गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

बीते 16 अक्टूबर को पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के करिंदा डेरा में हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव निवासी रामबालक निषाद (37) को अवैध संबंधों के शक में लकड़ी के चैले से पीटकर उसके कमर के निचले हिस्से को आग से जला दिया था। इस प्रकरण में रामबालक की 24 अक्टूबर को कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रामबालक की दूसरी पत्नी विमला ने पैलानी थाने में साड़ी गांव निवासी रामनरेश निषाद उर्फ नरेश से रुपयों का लेनदेन का विवाद बताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में रामनरेश निषाद उर्फ नरेश, श्रीराम, लाल उर्फ राकेश, बिल्लो उर्फ नीरज व रोहित उर्फ पप्पू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी रामनरेश उर्फ नरेश व उसके पुत्र रोहित उर्फ पप्पू निषाद को कालेश्वर तिराहे से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों के मुताबिक रामनरेश की पत्नी से मृतक रामबालक के अवैध संबंध का शक था। इसको लेकर मारपीट की गई थी। बताया कि रामनरेश ने लोडर भी लिया था, जिसमें रामबालक उसके लोडर की किश्त भी भर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed