फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man killed his uncle to take revenge, arrested

Banda News: बदला लेने के लिए युवक ने की चाचा थी हत्या, गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The young man killed his uncle to take revenge, arrested
बांदा। परिवार की युवती से प्रेम-प्रसंग में हुई बदनामी से आक्रोशित भतीजे ने रिश्ते के चाचा की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या करने का कारण बताया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में उमाशंकर ने परिवार के चाचा इंदल सिंह की 13 अगस्त को डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पचनेही मोड़ के पास से उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उमाशंकर ने बताया कि लगभग एक दशक पूर्व इंदल और उसके परिवार की युवती के बीच प्रेम-प्रसंग था। इससे बदनामी हुई थी। तभी से वह इंदल को सबक सिखाने के लिए मौका तलाश रहा था।
विज्ञापन

मौका मिलते ही उसने इंदल की हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल डंडा भी बरामद किया है। देहात कोतवाली प्रभारी सुखराम सिंह, उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल प्रकाशवीर सिंह और दीपक अहिरवार पुलिस टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed