फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man died in separate road accidents, many injured

अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत, कई घायल

Tue, 13 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The young man died in separate road accidents, many injured

त्योहार के लिए सामान खरीदकर बाइक पर घर लौट रहे युवक की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


पिपरहरी गांव निवासी बबलू सोनकर (25) सोमवार को शाम पैलानी से बाइक पर घर लौट रहा था। उसके साथ गांव का ही रामकरन (35) पुत्र फगुना वर्मा भी था। अमलोर गांव के नजदीक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने बबलू को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, रामकरन की हालत भी नाजुक बताई गई है। उधर हाइवे पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दपंति समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभूनगर निवासी कमलेश (28) सोमवार को शाम बाइक पर ससुराल इटवां (महोबा) जा रहा था। बाइक पर पत्नी बबली (25), पुत्री साक्षी (4), साली मंजू (15) भी सवार थीं। तभी खैराडा क्रासिंग के नजदीक सामने से आ रही बेकाबू टेंपो ने बाइक पर टक्कर मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।


राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक टेंपो समेत फरार बताया गया। उधर, छिपटहरी निवासी अनवर (35) व मोहम्मद हुसैन (40) एक ही बाइक पर चिल्ला रोड से घर वापस आते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed