फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man cut the vein of his hand for not coming with his wife

Banda News: पत्नी के साथ न आने पर युवक ने काटी हाथ की नस

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The young man cut the vein of his hand for not coming with his wife

विज्ञापन
नरैनी। पत्नी के साथ न आने से नाराज युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी पवन (30) की शादी एक साल पहले नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में किशोरीलाल की पुत्री मैना के साथ हुई थी। मंगलवार को पवन अपनी पत्नी को लिवाने ससुराल गया था। पवन उसी दिन वापसी की बात कह रहा था। इस बीच परिजनों ने बुधवार को दोपहर तक भेजने की बात कही। पवन उसे तत्काल लिवा जाने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। नाराज होकर पवन ने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। पत्नी ने अपने पिता व मां को घटना की जानकारी दी। परिजन से लेकर सीएचसी लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया। ससुर किशोरी लाल ने बताया कि दामाद बेटी को लिवाने के लिए आया था। दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले में विद्या (55) ने घरेलू कलह से तंग आकर मंगलवार की शाम कमरे के अंदर साड़ी से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। काफी देर बाद वह जब कमरे से नहीं निकली तो मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed