फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself in the room

Banda News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Sun, 24 Nov 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in the room
नरैनी। युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह चाचा ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि रात में शराब के नशे में घर आया था। घरवालों से कहासुनी होने पर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देविन नगर पावर हाउस निवासी महेश कुशवाहा (23) ने रात में कमरे का दरवाजा बंदकर छत के छल्ले से साड़ी से फंदा लगा लिया। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो चाचा रामपाल ने अंदर झांका तो देखा वह फंदे से लटका था। पुलिस ने दीवार तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मां पान बाई ने बताया कि शाम को वह अपने बेटे-बहू के साथ धान लेकर घर आई थीं। उसके बाद रात में महेश शराब के नशे में आया, उसको टोका गया तो कहासुनी हो गई।
इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। एसआई रक्षा देवी व केसी सिंह ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। चाचा रामपाल ने बताया कि महेश एक मिल में मजदूरी करता था। दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा भाई राकेश तथा पिता राम शरण सूरत में मजदूरी करते हैं। महेश की शादी छह मार्च 2024 को रज्जू के पुरवा बल्लान गांव में शिमला के साथ हुई थी। पत्नी का सुहाग आठ माह में ही उजड़ गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, सगीर प्रधान, लालू यादव, मनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed