फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself in the attic of the house

Banda News: घर की अटारी पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 27 Feb 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in the attic of the house
बबेरू। घर की अटारी में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी हुई। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी रामकुमार सविता (24) ने रात में किसी समय अपने घर की अटारी में दीवार में लगी खूंटी से रस्सी से फंदा लगा लिया। गुरुवार की सुबह पिता देशराज उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो दरवाजा बंद मिला।

घर के दूसरी तरफ से खुले दरवाजे से अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका था। पिता के मुताबिक, रामकुमार की साथी गांव के बस स्टाप पर बाल काटने की दुकान है।
दो दिन बाद उसकी शादी पक्की करने के लिए लड़की पक्ष के लोगों को आना था। इससे पहले ही यह घटना हो गई। उसने किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं पता।
दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। घर में मां राजकुमारी है। बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed