{"_id":"666c989a77c9662f11012877","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-215-1-sknp1043-107601-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। शराब पीकर परिजनों से झगड़ा करने के बाद युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण युवक ने जान दी है।
राजापुर थाना क्षेत्र के भंभेट काॅलोनी निवासी राजेश कुमार निषाद ने बताया कि बेटा मानसिंह (22) अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। गुरुवार को शराब पीकर घर आया और परिजनों से झगड़ा करने लगा। उसने भतीजे को पीट दिया। इस पर भाभी ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद भाभी ने पुलिस सूचना भी दी थी।
इससे नाराज होकर शाम को मानसिंह ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद मां मीरा देवी खेत से लौटी तो देखा मानसिंह फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन अन्य लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि अभी उसकी दो महीने पहले शादी हुई थी और घटना के समय पत्नी शोभा देवी मायके में थी। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह पंचर की दुकान पर काम करता था। मां व पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी की जानकारी मिली है। किसी विवाद की परिजनों ने थाने में सूचना नहीं दी थी।