फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Banda News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
बांदा। पत्नी के दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न के दर्ज मुकदमे से परेशान होकर युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा। सुसाइड नोट में उसने आत्मघाती कदम के लिए पत्नी और ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल में भेजी गई फोटो को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव के चौकी का पुरवा निवासी लल्लूराम निराला ने बताया कि उसके पुत्र संजय वर्मा (24) ने सोमवार की देर शाम सात बजे करीब अपने घर के कमरे में नायलोन की रस्सी से पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। पिता लल्लूराम जब अतर्रा से घर आया तब उसने देखा तो संजय फंदे से लटका मिला। पिता ने बताया कि मरने से पहले संजय ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। बताया कि संजय की 15 मई 2023 को भरखरी गांव की रोशनी से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद संजय अपनी पत्नी को मुंबई ले गया था। वहां वह पेंटिंग करता था। आरोप है कि जब संजय ड्यूटी में चला जाता था, तब उसकी पत्नी रोशनी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। संजय ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। जिस पर वह उसे मुंबई से नौ जनवरी 2024 को वापस गांव ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर रोशनी को उसके मायके छोड़ने के लिए संजय भरखरी गांव गया था। वहां उसने अपने ससुराल वालों से रोशनी की शिकायत की थी, लेकिन ससुराल वालों ने बजाए शिकायत सुनने के उसके साथ अभद्रता कर उसे अपमानित किया था। इसके बाद से उसकी पत्नी रोशनी घर वापस नहीं आई। उन्होंने बहू की विदाई के लिए पंचायत की तो वहां भी बात नहीं बनी।
छुट्टी की बात की तो रोशनी के पिता ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने विदा कराने के लिए वाद दायर कर दिया था। इस पर रोशनी की ओर से 24 जनवरी 2025 को संजय और लल्लूराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था। उसी मुकदमें की विवेचना चल रही थी। विवेचना में बयान देने के लिए संजय पहली जुलाई को मुंबई से घर आया था।
उधर, उन्होंने यह भी बताया कि इस बीच 22 जून को रोशनी ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की तस्वीरे संजय के मोबाइल में वह भेजती थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। संजय तीन भाइयों में छोटा था। मां का निधन 2004 में बीमारी के चलते हो चुका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि तीन पेज के सुसाइड नोट में संजय ने अपनी पत्नी रोशनी की बेवफाई और ससुरालवालों ने उसका साथ न देने का उल्लेख किया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। साथ ही मोबाइल में रोशनी के दूसरे पति के साथ फोटो भी संजय के मोबाइल में मिली हैं। उसकी भी जांच की जा रही है।

वर्जन
बल्लान गांव में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -प्रवीण कुमार यादव, सीओ अतर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed