फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman hanged herself to death, the husband also hanged himself, his condition is critical

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने भी लगाया फंदा, हालत गंभीर

Sat, 03 May 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The woman hanged herself to death, the husband also hanged himself, his condition is critical
घटना के बाद घर में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
बबेरू (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी सुनील वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी शिवदेवी ने शुक्रवार की दोपहर घर में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब पति सुनील (39) घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे से लटकते देख उसने भी रस्सी से फंदा लगा लिया। मां ने देखा तो शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइया सुनील की मां कम्मा ने बताया कि बेटे की शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी शिव देवी को संतान नहीं हुई। संतान के लिए बेटे-बहू ने तमाम स्थानों पर उपचार भी कराया, लेकिन शिवदेवी की गोद नहीं भर सकी। इससे शिवदेवी गुमसुम रहती थी। शुक्रवार की दोपहर परिजन घर पर नहीं थे। कम्मा विद्यालय में थीं। तभी शिवदेवी ने धन्नी में रस्सी फंसाकर फंदा लगा लिया। काफी देर बाद घर पहुंचे सुनील ने पत्नी का शव फंदे से लटकते देखा तो चीख पड़ा और उसने भी रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान मां आ गई। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्लेवासियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सुनील को तत्काल फंदे से नीचे उतार लिया, इससे उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मृतका के घर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed