फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman committed suicide by hanging herself in a room on the second floor

Banda News: महिला ने दूसरी मंजिल में बने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 08 Jul 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself in a room on the second floor
नरैनी (बांदा)। विवाहिता ने घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। बच्चों के रोने पर ससुर ने मंगलवार को सुबह जाकर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली। घटना में मायके पक्ष ने ससुर और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी राजा भैया ने बताया कि उसकी बहू शालिनी सिंह (30) ने सोमवार की रात किसी समय कमरा बंद करके साड़ी से पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह जब ससुर राजा भैया ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो वह ऊपर गए। वहां शालिनी का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य परिजनों को बुलाकर दरवाजे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ससुर ने बताया कि उसने सभी का हिस्सा बांट कर रखा है। शालिनी अपने पति अजीत कुमार सिंह के साथ अलग रहती थीं। जून माह में पति अजीत बाहर कमाने गया है। उधर, मायके पक्ष से आए लोगों ने ससुर और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कस्बा इंचार्ज रक्षा सिंह ने जांच पड़ताल की है। शालिनी के दो बच्चे हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। मायके पक्ष उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed