फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The wedding couple had departed, returned wrapped in the shroud

शादी के जोड़े में हुई विदा, लौटी कफन में लिपटी

Tue, 14 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 14 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
The wedding couple had departed, returned wrapped in the shroud
बहनों की मौत पर रोता भाई - फोटो : amarujala

घर-परिवार वालों को नहीं पता था कि जिस बेटी को पिया के घर सोलह शृंगार के साथ विदा कर रहे हैं वह एक दिन यूं लौटेगी। पुत्री के ससुराल से पहली बार मायके लौटने का इंतजार कर रही मां से परिजनों ने मौत की खबर काफी देर तक छिपाने की कोशिश की। दो पुत्रियों की मौत की खबर लगते ही मां दहाड़ मारकर रो पड़ी और बेहोश हो गई। एक हफ्ते में शादी की खुशियां काफूर हो गईं।

विज्ञापन


5 फरवरी को एटा जिले के बघौली गांव से रंजना की बारात आई थी। पिता और भाइयों ने दिल खोलकर बारातियों का स्वागत किया। ससुराल जा रही रंजना को घर वालों ने रोते हुए विदा किया। घर वालों को नहीं पता था कि जिस बेटी को सोलह शृंगार के साथ पिया के घर विदा कर रहे हैं वह एक दिन यूं लौटेगी। उधर, पहली बार ससुराल से मायके लौटने की खुशी में मां बिटइयां देवी पुत्री का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। रंजना और सुधा की मौत को परिजनों ने मां से काफी छिपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन कुछ देर बाद ही मां को उनके मौत की खबर लग गई। वह दहाड़े मारकर रो पड़ी और बेहोश हो गई। घर की अन्य महिलाओं ने पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया। चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि रामसागर के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद रंजना और सुधा के शवों को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। चाचा व अन्य रिश्तेदार शवों को लेकर पैतृक गांव कोदा का पुरवा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा रणजीत सिंह कुशवाहा के मुताबिक दोनों शवों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में बुधवार को करेंगे। घटना की सूचना मिलते ही पति अशोक कुमार समेत ससुराल के अन्य लोग भी गांव आ गए हैं। रंजना के शव को मुखाग्नि पति अशोक ही देगा। उधर, एक साथ दो शवों को देखकर तमाम ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। दिन भर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। गांव के ज्यादातर घरों के चूल्हे ठंडे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed