{"_id":"6ade3ec316bd533b21098268","slug":"water-is-not-reaching-homes-due-to-a-leak-banda-news-c-212-1-bnd1020-153853-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लीकेज से घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लीकेज से घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
Sun, 25 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2-सड़क पर भरा लीकेज का पानी। संवाद
बांदा। विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत बीरा में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पाइपलाइन में लीकेज के कारण प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जगह-जगह पाइपलाइन से पानी रिसकर सड़क और आसपास के क्षेत्रों में बह रहा है। इससे घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।
स्थानीय निवासी बिंदा लोहार, पप्पू सिंह, जैराज सिंह, जितेंद्र सिंह, अनंत वर्मा, ऊषा सिंह, सलोने सिंह और लाल सिंह ने बताया कि घरों के आसपास पाइपलाइन में लीकेज से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सभी ने विभागीय अधिकारियों से लीकेज ठीक कराने और पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।