फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The weather was again Utrn, had a faint glow of sunlight

मौसम के यूटर्न से काफूर हुई चटख धूप की चमक

Thu, 08 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The weather was again Utrn, had a faint glow of sunlight

ठंड की अंगड़ाई ने एक बार फिर तापमान को धड़ाम कर दिया। रातोंरात मौसम का मिजाज फिर बदला गया। कई दिनों से निकल रही चटख धूप बृहस्पतिवार को कोहरे की धुंध और बादलों में गुम हो गई।

विज्ञापन


सर्दीली हवाओं के साथ ठंड फिर लौट आई। अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री नीचे आ गया। पांच दिनों से मौसम खुला था रोज धूप से तापमान ने 12 डिग्री सेल्सियस तक छलांग लगा दी थी लेकिन बृहस्पतिवार को फिर मौसम ने पलटी मारी और कोहरा व ठंडी हवाएं लौट आईं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से गिरकर 14 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


न्यूनतम पारा भी 11 से घटकर 9 डिग्री हो गया। कोहरे ने विजिबिल्टी (दृश्यता) घटाकर 40 मीटर पर सीमित कर दी। आर्द्रता भी बढ़कर 60-90 फीसदी हो गई जबकि बुधवार को यह 40-60 के आसपास थी। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। उधर, कोहरे ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक मुलायम सिंह परिहार का कहना है कि कोहरा दलहनी फसलों के लिए रोग बढ़ा सकता है। उधर, केंद्रीय जल आयोग में मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति तक मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा। अगले एक-दो दिनों में धूप को तरसरना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed