{"_id":"8bfce6ad000540721866567cfd2af950","slug":"the-weather-was-again-utrn-freezing-and-killing-six-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर लिया यूटर्न, ठंड से छह और की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर लिया यूटर्न, ठंड से छह और की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
ठंड से किसान समेत छह की और मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अरमार गांव में भुजबल यादव (57) पुत्र मातादीन बृहस्पतिवार को सुबह खेत में ठंड से अकड़ गया। परिजन उसे घर लाए जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, कनाय (नरैनी) निवासी चंपा देवी (50) पत्नी गिरधारी बृहस्पतिवार को सुबह चारा काटने गई थी। वहां उसे ठंड लग गई। परिजन करतल पीएचसी ले गए। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
जौरही (देहात कोतवाली) निवासी शिवकलिया (52) पत्नी चंद्रभवन की बृहस्पतिवार को सुबह ठंड से हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिपरगवां (तिंदवारी) निवासी शिवशंकर (30) पुत्र रामलाल को बृहस्पतिवार को ठंड लग गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी चौबा वर्मा (75) को परिजनों ने ठंड लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर उसकी मौत हो गई।
जिले में एक माह के अंदर ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। महोबा ब्यूरो के अनुसार, ग्राम मकरबई निवासी राजाराम (60) पुत्र बाबूलाल को गुरुवार को सुबह ठंड लगने से मौत हो गई।
राजराम की हालत बिगड़ने पर परिजनाें ने उसे आग जलाकर तपाया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।