{"_id":"6872a6b606855d2eb106cbda","slug":"the-water-level-of-ranj-river-suddenly-increased-the-farmer-was-stuck-on-the-island-for-10-hours-banda-news-c-212-1-bnd1006-129807-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अचानक बढ़ा रंज नदी का जल स्तर, टापू पर 10 घंटे फंसा रहा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अचानक बढ़ा रंज नदी का जल स्तर, टापू पर 10 घंटे फंसा रहा किसान
विज्ञापन
पानी से बाहर निकलने के बाद किसान देवीदीन से बातचीत करते एएसपी
- फोटो : संवाद
नरैनी (बांदा)। खेत में रखा हल और सामान लेने गया किसान रंज नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने की वजह से फंस गया। उसके साथ मौजूद छोटा और चचेरा भाई तैरकर निकल आए। सूचना पर दमकल कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 घंटे बाद नाव के जरिए दमकल कर्मियों ने उसे टापू से बाहर निकाला।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव के मजरा धोबिन पुरवा निवासी देवीदीन (42), उसका छोटा भाई रामआसरे (35) और चचेरा भाई बुद्धू (32) शनिवार की सुबह खेत पर छूटा हल और अन्य सामान लेने गए थे। सुबह नौ बजे करीब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। सामान बटोरने के बाद तीनो युवक घर आने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय हिलोरें मारता हुआ रंज नदी का पानी उनके खेतों तक पहुंच गया। रंज नदी का जल स्तर बढ़ जाने की वजह से रामआसरे और बुद्धू तो तैरकर निकल आए, लेकिन देवीदीन तैरना नहीं जानता था, इसलिए वह ऊंचाई वाले स्थान पर बैठ गया। पानी से बाहर निकले दोनो युवकों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। खबर पाकर अपर जिलाधिकारी राजेश वर्मा, सीएफओ मुकेश कुमार, सीओ केके त्रिपाठी, एसडीएम अमित शुक्ला, नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला, नायब तहसीलदार यशपाल यादव और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। शाम सात बजे किसान को नाव के जरिए दमकल कर्मी टापू से बाहर लेकर आए। किसान स्वस्थ है। किसान देवीदीन ने बताया कि वह बटाई में खेत लेकर किसानी का काम करता है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर डटे रहे।
सहम गया किसान, मौत का करता रहा इंतजार
नरैनी। किसान देवीदीन तैरना नहीं जानता था। रंज नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद टापू में 10 घंटे तक फंसे रहने के बाद किसान ने परिजनों से कहा कि वह सहम गया था। उसे लग रहा था कि जल स्तर और बढ़ा तो उसकी मौत हो जाती। वह तैरना नहीं जानता था।