फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The true manliness is to forgive in times of anger

Banda News: क्रोध के समय क्षमा धारण करना ही सच्चा पुरुषार्थ

Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The true manliness is to forgive in times of anger
बांदा। जैन समाज के पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन क्षमा वाणी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसमें क्षमता का महत्व बताया।
विज्ञापन

छोटी बाजार स्थित जैन चैत्यालय में पंडित चितरंजन ने प्रवचन में कहा कि क्षमा करने से संस्कार बनते हैं और व्यक्ति हमेशा प्रसन्नचित रहता है। क्षमा आत्मा का धर्म है, इसलिए जो मानव अपना कल्याण चाहते हैं, उन्हें हमेशा इस भावना की रक्षा करनी चाहिए। क्षमावान मनुष्य का इस लोक और परलोक में कोई शत्रु नहीं होता है। क्षमा ही सर्व धर्म का सार है।

पंडित सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि जिसके ह्रदय में अहंकार है वह दुखी है और जिसने अपने अहंकार को विसर्जित किया, मात्र वही सुखी है। कार्यक्रम में समाज सेवा में अग्रणी रहे लोगो में भूपत जैन को कर्मवीर एवं मुकेश जैन को गुरु भक्त की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने आपस में एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed