{"_id":"570fe56a4f1c1baa394a6dfe","slug":"the-trishul-diksha-divide","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल बांटकर दी दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल बांटकर दी दीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बांटे गए त्रिशूलों का प्रदर्शन कर शपथ ग्रहण करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। बजरंग दल ने अपने कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण कराने के साथ ही त्रिशूल बांटे। चेतावनी दी कि उनकी बहनों पर जो आंख उठेगी उसे निकाल लिया जाएगा। जो हाथ बढ़ेगा उसे काट लिया जाएगा। देश के दुश्मनों को चुन-चुनकर मारने की सामर्थ बजरंग दल में है। त्रिशूल दीक्षा का उद्देश्य समाज और धर्म की रक्षा बचाया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रामलीला मंडप में त्रिशूल दीक्षा के अवसर पर विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का इतिहास बताया। कार्यकर्ताओं से भगवान राम से प्रेरणा लेने को कहा। जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने संगठित होकर रामनवमी मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रामनवमी जुलूस पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था बजरंग दल देखेगा। नगर अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने जुलूस में परंपरागत भेष और रामनाम कीर्तन को कहा। प्रभाकर चंदेल ने नशे से दूर रहने को कहा और शपथ दिलाकर त्रिशूल बांटे। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, निगम निगम, भूवेंद्र, मुन्नालाल गुप्ता, चंद्रमोहन वेदी, अशोक दुबे, सिद्धार्थ यादव, सिकंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन