{"_id":"689cd923543cf07da6056c83","slug":"the-trend-of-women-in-hajj-increased-in-chitrakoot-mandal-banda-news-c-212-1-sknp1027-131640-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चित्रकूट मंडल में महिलाओं का हज में बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चित्रकूट मंडल में महिलाओं का हज में बढ़ा रुझान
विज्ञापन
बांदा । हज का फ़रीज़ा अदा करने में चित्रकूटधाम मंडल में मुस्लिम महिलाओं का रुझान काफ़ी ज्यादा है। अबकी मंडल के चारों जिलों से आवेदन करने वाले 86 लोगों में 45 फीसदी महिलाएं हैं। इनकी तादाद 39 है। पुरुषों की संख्या 47 है। बांदा में महिलाओं में हज की तमन्ना पुरुषों से भी ज्यादा है। यहां 33 आवेदकों में 17 महिलाएं हैं। पुरुष आवेदक 16 ही हैं। निर्धारित कोटा से कम आवेदन होने पर सभी आवेदकों का चयन लगभग तय माना जा रहा है।
आवेदन की आखरी तारीख सात अगस्त थी। हज कमेटी के बांदा-चित्रकूट मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खां ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में सबसे ज्यादा 40 आवेदन हमीरपुर से हुए हैं। यहां 23 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। दूसरे नंबर पर बांदा है जहां 33 फार्म भरे गए हैं। इसमें 17 महिलाएं और 16 पुरुष हैं। महोबा से हुए कुल 11 आवेदनों में सात पुरुष व चार महिला हैं। सबसे कम मात्र दो आवेदन चित्रकूट जिले के हैं। यहां एक-एक पुरुष व महिला है।
ट्रेनर आरिफ ने बताया कि हज कमेटी जल्द ही उन जिलों में चयन के लिए लाटरी निकालेगी जहां निर्धारित कोटे से ज्यादा फार्म आए हैं। पहली किस्त एक लाख 52 हजार 300 रुपये की जमा होगी।