फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The tree remained jammed for two hours due to falling of trees, queues of vehicles

Banda News: हाईवे पर गिरा महुआ का पेड़, दो घंटे लगा रहा जाम

Thu, 31 Jul 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The tree remained jammed for two hours due to falling of trees, queues of vehicles
पेड़ गिरने से लगे जाम में फंसे यात्री। - फोटो : संवाद
अतर्रा। तेज हवा के झोंकों से बांदा-प्रयागराज हाईवे पर नई सड़क के पास बुधवार की सुबह 10 बजे महुआ का पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तब वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। पेड़ गिरने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। करीब 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों को बुलवाया। इसके बाद कटर मशीन से पेड़ के टुकड़े कर हाईवे साफ करवाया। इससे करीब दो घंटे के बाद यातायात बहाल हुआ। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि पेड़ नीचे से खोखला हो गया था। केन नहर की गुमाई माइनर में जलभराव के कारण जड़ से मिट्टी हट गई थी, जिससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed