फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teenager living in Nanihal hanged herself to death

Banda News: ननिहाल में रह रही किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The teenager living in Nanihal hanged herself to death
खप्टिहा कलां। ननिहाल में किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार को सुबह जब परिजन जागे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेड़ा गांव निवासी रोशनी (14) चार साल से अपने ननिहाल पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के मजरा अहिरन डेरा में रह रही थी। शनिवार की परिजनों के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद नाना ज्वाला प्रसाद दरवाजे के बाहर चारपाई डालकर सोने चले गए। इसके बाद किशोरी ने दरवाजा बंद कर अटारी में धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। रविवार सुबह मां ने दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर उसने पिता ज्वाला प्रसाद को जानकारी दी। उन्होंने अटारी की मिट्टी हटाकर देखा तो वह अंदर फंदे से लटकी थी।

मामा शिवलाल ने चौकी में सूचना दी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता चुनबाद अपने गांव बलखेड़ा में रहकर खेती किसानी करते हैं। नाना ने बताया कि घर में किसी से विवाद नहीं हुआ है। उन्हें कारण नहीं पता। मां रामादेवी दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed