फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The team reached the removal of encroachment, the traders who came in protest

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध में आए व्यापारी

Tue, 05 Mar 2019 11:27 PM IST
बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
The team reached the removal of encroachment, the traders who came in protest
चेतावनी देते कोतवाली प्रभारी।
बांदा। मंगलवार को शहर के चौक बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीमें एक बार फिर अतिक्रमण हटाने में जुट गईं। जेसीबी और लोडर मशीनों के साथ पालिका कर्मी व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुकानों के आगे लगे टीन शेड और सामने रखी बेंच व अन्य अतिक्रमण सामग्री जब्त कर ली गईं।
विज्ञापन


नालियों पर बना निर्माण तोड़ दिया गया। कुछ ही देर बाद व्यापार मंडल नेताओं के नेतृत्व में व्यापारी सामने आ गए और नारे लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने व्यापारियों को दो दिन की मोहलत दी है। उधर, व्यापारियों को कहना है कि पहले बिजली और टेलीफोन के खंभे हटाए जाएं।  
विज्ञापन


मंगलवार को राहगीरों और व्यापारियों दोनों की ही दुश्वारियां अमर उजाला में प्रकाशित हुईं। इसी के बाद कोतवाली पुलिस ने सुबह अतिक्रमण विरोधी अभियान फिर शुरू कर दिया। शुरूआत कोतवाली के सामने से ही की।  गुरहा कुआं से प्रकाश टाकीज होते हुए महेश्वरी देवी तक अतिक्रमण हटाया जाने लगा। इसी बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश सर्राफ और मनोज जैन सहित अमित सेठ भोलू, संत कुमार इत्यादि के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के विरुद्ध नारे लगाए। व्यापारियों की पुलिस से नोंकझोक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना के साप्ताहिक बंदी के दिन अचानक अतिक्रमण के नाम पर धावा बोला गया यह अनुचित है। यह तय हुआ था कि फुटपाथों पर लगे बिजली और टेलीफोन के खंभे हटाए जाएंगे। प्रशासन ने इन्हें अभी तक नहीं हटवाया। देर तक नोंकझोक के बाद कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्र ने कहा कि व्यापारी खुद ही अपना अतिक्रमण दो दिन में हटा लें।


उधर, कई दुकानदारों के टीन, बेंच, लोहे के जाल आदि नगर पालिका के वाहनों में भरकर ले जाए गए। अतिक्रमण विरोध जत्थे में यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिंह, महिला थानाध्यक्ष रचना सिंह राजपूत, एसएसआई लालजी सिंह, उप निरीक्षक शालिनी भदौरिया, उपेंद्र कुमार, रमेश निगम सहित सभी चौकियों के प्रभारी और बड़ी संख्या में महिला व पुरुष तथा सफाई निरीक्षक ओमवीर सिंह इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed