फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The task of strengthening the organization is on the workers

सबसे ठंडा दिन : 4 और 5 पारे में गुजरी रात

Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The task of strengthening the organization is on the workers
अलाव तापते पुलिस कर्मी व अन्य। - फोटो : BANDA
कई दिनों से भीषण शीतलहर से जूझ रहे चित्रकूटधाम मंडल में गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान हमीरपुर में चार व बांदा में पांच डिग्री, अधिकतम 16 और 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। बांदा में ठंड से तीन, हमीरपुर में दो व महोबा में तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिले न्यूनतम सात या आठ डिग्री और अधिकतम 18 से 20 पारे में ठंड से ठिठुर रहे थे। गुरुवार को ठंड ने और जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान हमीरपुर जनपद में चार और बांदा में पांच दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान था। बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह कोहरे के धुंध में हुई। तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे के बाद सूरज निकला, लेकिन तपिश बेअसर रही। धूप में भी शीतलहर भारी पड़ी। लोग कंपकंपाते रहे। अलावों की व्यवस्था सिर्फ खानापूरी तक सीमित है।
जनपद में ठंड से तीन की मौत हो गई। एक शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अन्य दो शवों को उनके परिजन घर ले गए। ठंड से अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गई।
बबेरू तहसील क्षेत्र और कमासिन थानांतर्गत सांड़ा सानी गांव निवासी राकेश (40) पुत्र गंगा प्रसाद उर्फ गंगवा मंगलवार की रात चित्रकूट स्थित अपनी ससुराल से बाइक पर घर लौट रहा था।
अंदौरा गांव के पास ठंड लगने से वह बेहोश हो गया। उसे पीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पेशे से मजदूर था। उधर, शहर के कटरा निवासी चुन्नी देवी (55) पत्नी देवीदीन की बुधवार की रात ठंड में हालत बिगड़ गई।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमीरपुर जनपद के खन्ना गांव निवासी सुदेश कुमार के एक वर्षीय पुत्र प्रकाश की ठंड लगने से गुरुवार को सुबह मौत हो गई। दो दिन से यहां बांदा जिला अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed