{"_id":"c8e604c20e407cc3b057417e08834030","slug":"the-students-will-meet-kasturba-dumplings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की छात्राओं को मिलेंगे रसगुल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा की छात्राओं को मिलेंगे रसगुल्ले
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की
विज्ञापन
छात्राओं के भोजन और नाश्ते के मेन्यू में संशोधन हो गया है। अब भोजन में
पनीर की सब्जी के साथ ही छात्राओं को हर संडे रसगुल्ले खाने को मिलेंगे।
सफेद रसगुल्ले व गुलाब जामुन अलग-अलग रविवार को दिया जाएगा। इसके अलावा अंडे, दूध, मौसमी फल, खीर, पेठा आदि भी खाने को दिया जाएगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में छात्राओं के भोजन से लेकर नाश्ते तक की व्यवस्था है। इस शिक्षासत्र में दूसरी बार मेन्यू में संशोधन किया गया है। अब मेन्यू से ब्रांडेड पौष्टिक पाउडर को बाहर कर दिया गया।
पहले पौष्टिक पाउडर को दूध में मिलाकर छात्राओं को देना था, लेकिन अब उसे मेन्यू से बाहर कर दिया गया है। छात्राओं को हर रविवार सफेद रसगुल्ला या गुलाब जामुन देना है।
बीएसए ने सभी वार्डनों को पत्र जारी कर दिसंबर महीने से नए मेन्यू के आधार पर छात्राओं को भोजन और नाश्ता देने के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा प्रत्येक माह के पहले दिन स्थानीय स्तर पर प्रचलित व्यंजनों को भोजन में शामिल किया जाएगा। रोजाना चावल व सब्जी में एक किलो सोयाबीन की बड़ी का प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं।
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि मेन्यू स्कूलों को भेज दिया गया है। इसी सप्ताह से नए मेन्यू के आधार पर भोजन व नाश्ता छात्राओं को दिया जाएगा।