फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The students mesmerized the audience by presenting qawwali and folk songs

Banda News: कव्वाली और लोकगीत प्रस्तुत कर छात्राओं ने मन मोहा

Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
The students mesmerized the audience by presenting qawwali and folk songs
बांदा। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ओर से तीन दिवसीय 68वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम का पुलिस लाइन मैदान में आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागी छात्राओं ने पोस्टर और खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में रविवार को प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद कव्वाली, लोकगीत व लोक नृत्य छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया। उधर, भाला फेंक,कबड्डी, गोला फेंक हैमर, डिस्कस व शॉटपुट थ्रो आदि गेम आयोजित हुए। इस दौरान कवि जवाहरलाल जलज, धनंजय सिंह, सचिन मिश्र, योगेश सिन्हा, निर्णायक की भूमिका में रहे। रोहन सिंह इंटर कॉलेज लुकतरा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, ओमर वैश्य बालिका इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। मौके पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता, डायट प्राचार्य अवध नारायण मिश्र, रमेशचन्द्र, साहिद वली, सुरेश, देशराज सिंह अभिलाष आदि मौजूद रहे। संचालन नीलांजना गुप्ता ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed