फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The storm created havoc, two children were buried after the house collapsed

आंधी ने मचाया कहर, मकान गिरने से दो बच्चे दबे

Sat, 28 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The storm created havoc, two children were buried after the house collapsed
बांदा/अतर्रा/नरैनी। शनिवार की दोपहर एक बार फिर आंधी तूफान ने कहर बरपाया। मकानों के छप्पर, दुकानों के टीन टप्पर उड़ गए। बडे़-बडे़ पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के पोल व लाइन टूट गई। बिजली की आपूर्ति ठप होने से कई गांवाें में अंधेरा छाया रहा। कच्चा मकान गिरने से दो बच्चे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुर के ऊधव पुरवा में आंधी की चपेट में आने से योगेंद्र सिंह का लाखों रुपये का सोलर पैनल सिस्टम गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया। बांदा रोड, अतर्रा रोड में पेड़ों के रास्ते में गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध रहा। खुरहंड में आंधी में दो गुमटी पलट गई।
विज्ञापन

बिसंडा रोड नहर पुल के पास नगर पालिका की सौर ऊर्जा लाइन का पोल उखड़ कर सड़क में गिर गया। नरैनी संवाद सहयोगी के अनुसार आंधी से कस्बे के देविन नगर मुहल्ले में श्यामलाल कच्चा मकान गिर गया। मकान के नीचे दबकर चित्रकूट के पडरी गांव निवासी टिल्लू (6) पुत्र श्यामलाल, कमलेश (5) पुत्र कल्लू व समुद्री (16) पुत्र राजकुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना वाले घर में शादी कार्यक्रम था। उधर, कई स्थानों पर पेड़, बिजली के पोल गिर गए। जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed