{"_id":"66182d18cb3c36836b03e613","slug":"the-stadium-will-soon-get-a-tennis-court-banda-news-c-212-1-sknp1006-109165-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टेडियम को जल्द मिलेगी टेनिस कोर्ट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टेडियम को जल्द मिलेगी टेनिस कोर्ट की सौगात
विज्ञापन
बांदा। जनपद के युवाओं को जल्द ही शहर के स्टेडियम मे टेनिस कोर्ट के अलावा कबड्डी हॉल की भी सुविधा मिलेगी। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक स्टेडियम में सिर्फ क्रिकेट और फुटबॉल आदि खेलों की ही व्यवस्था है। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट के लिए शासन से अनुमति मिल चुकी है। लोकसभा चुनाव निपटते ही निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।
बता दें कि शहर के जेल रोड स्थित स्टेडियम में क्रिकेट, बॉलीबाल, फुटबाल, बैटमिंटन, हाॅकी आदि खेलों की व्यवस्था है। काफी समय से स्टेडियम आने वाले युवा टेनिस कोर्ट व कबड्डी हॉल की मांग कर रहे थे। इस पर पत्राचार भी किया गया था। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कोर्ट और हॉल की सुविधा मिलने से जनपद के खिलाड़़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक अपनी प्रतिभा की धाक जमा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्टेडियम की बाउंड्री वॉल को ठीक कराया जाएगा और स्ट्रीट लाइटों की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि शाम के वक्त भी खिलाड़ी यहां आकर अभ्यास कर सके। इन सबमें करीब पांच करोड़ का खर्च अनुमानित है।
विज्ञापन
माहेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले युवराज ने बताया कि वैसे तो वह क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन यदि बॉलीवॉल की सुविधा मिलेगी तो और उसमें भी हाथ आजमाएंगे।
स्वराज कॉलोनी निवासी श्रेयांश का कहना है कि उसके कई साथीभी टेनिस खेलना चाहते है। अब कोर्ट बन जाएगा तो सभी को सहूलियत मिलेगी।