फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The snake bitten the farmer and ate it

सर्प ने डसा तो किसान ने खुद सर्प को मारकर खाया

Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The snake bitten the farmer and ate it
बांदा। सांप के डसने से गुस्साए 45 वर्षीय किसान ने हंसिया से उसके कई टुकड़े कर खुद चबाकर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि किसान पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है।
विज्ञापन

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव की है। माताबदल सिंह रविवार को शाम खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में सांप ने उसके पैर में काट लिया। किसान ने सांप को हंसिया से कई टुकड़ों में काटकर खा लिया। माताबदल के हाथ खून से सने देख परिजन उसे तुरंत पीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने बताया कि माता बदल नशे का लती था। उसका चार माह पूर्व ग्वालियर के मानसिक अस्पताल में करीब छह महीने तक इलाज चला, तब कहीं जाकर वह ठीक हो पाया। ग्रामीणों की मानें तो अभी भी माता बदल नशा करता रहता है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि माताबदल पूरी तरह स्वस्थ है। सांप खाने की बात परिजनों ने बताई है। उधर, सांप डसने की खबर पर गांव में मुनादी करा दी गई। ओझाओं का माताबदल के घर जमघट लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्हें यह जानकारी हुई कि उसने सांप मारकर खा लिया तो हैरत में पड़े ओझा लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed