फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The shock of the death of crop farmers

फसल के सदमे से किसान की मौत

Mon, 06 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The shock of the death of crop farmers
मृतक किसान के घर के बाहर बैठे परिजन व रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला

नरैनी (बांदा)। अन्ना मवेशियों द्वारा फसल सफाचट किए जाने के सदमे से वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक किसान को अपनी नातिन की शादी की चिंता भी सता रही थी। जून में उसकी बारात आनी थी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी छकना प्रजापति (60) पुत्र बदिया शनिवार को देर शाम अन्ना मवेशियों से फसल बचाने को खेत की रखवाली करने गया था। रविवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने खेत में बनी झोपड़ी में उसे कराहते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी खबर घर वालों को दी। आनन-फानन परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर लौट गए। देर शाम बगैर पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र राजेंद्र कुमार और व्यापारी प्रजापति ने बताया कि मृतक के नाम तीन बीघा जमीन है। काफी मेहनत के बाद उसने गेहूं की फसल बोई थी। खेतों की रखवाली करने के बाद भी अन्ना मवेशियों ने फसल सफाचट कर डाली। पिछले वर्ष सूखा पड़ जाने से भी पैदावार नहीं हुई। उन्हें अपनी नातिन गुड़िया की शादी की भी चिंता थी। उसकी शादी सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बारा मझगवां (अजयगढ़) में तय कर दी थी।


जून में बारात आनी थी। मृतक के नाम बना एपीएल राशन कार्ड भी प्रशासन ने निरस्त कर दिया। उप जिलाधिकारी डॉ.सीएल सोनकर ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में है। मृतक किसान के परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed