फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The secretary made the payment to her husband's firm

Banda News: सचिव ने पति की फर्म में कर दिया भुगतान

Thu, 29 May 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The secretary made the payment to her husband's firm
बड़ोखर बुजुर्ग। महिला सचिव ने पति के फर्म में नियम विरुद्ध 25 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। बीडीओ से लेकर डीपीआरओ तक को जानकारी है, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

महुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत तेरा और छिबांव में सचिव शैफाली मिश्रा की तैनाती है। सचिव ने डोंगल बनवाने के नाम पर अपने ही पति शिवम अग्निहोत्री हब के नाम 19 मई को ग्राम पंचायत तेरा का भुगतान किया है। इसी कार्य के लिए सचिव ने ग्राम छिबांव में 15 हजार का भुगतान 28 मई को पति की फर्म के नाम पर किया है,जबकि शासनादेश के तहत कोई भी महिला या पुरुष सचिव पति या पत्नी या किसी भी रिश्तेदार के फर्म में भुगतान नहीं करा सकता है। यहां सचिव ने शासनादेश को ही ताक में रख दिया।
विज्ञापन

सचिव शैफाली मिश्रा के पास वर्तमान में ग्राम पंचायत तेरा, पत्योरा, छिबांव, मकरी,माधौपुर और भसरौड़ ग्राम पंचायत हैं। उधर, सचिव शैफाली का कहना है कि उनके पति के नाम यह फर्म है। डोंगल बनवाने के लिए भुगतान किया है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
-ग्राम पंचायतों में किसी भी प्रकार का भुगतान पति या पत्नी या किसी भी रिश्तेदार के खाते में नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा किया गया है तो शासनादेश का उल्लंघन है। इसमें जांच कर कार्यवाही की जाएगी। -दुर्गा प्रसाद प्रजापति, खंड विकास अधिकारी, महुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed