{"_id":"6aad7946b15a0a4439013008","slug":"the-school-in-babas-hut-submerged-during-the-rains-banda-news-c-212-1-bnd1007-152266-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश में जलमग्न बाबा की कुटी का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश में जलमग्न बाबा की कुटी का स्कूल
Fri, 18 Sep 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13- गांव अमारा के बाबा कुटी कंपोजिट विद्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद
बांदा/पैलानी। जसपुरा ब्लॉक के गांव अमारा स्थित कंपोजिट विद्यालय बाबा की कुटी में बारिश होते ही जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है।
परिसर में पानी भरने के साथ ही कई बार कक्षों और स्टॉक रूम तक पानी पहुंच जाता है। इससे 146 विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रधानाध्यापक गया प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में 146 बच्चे हैं। ग्रामीण उदय सिंह, पूर्व प्रधान माधव निषाद, नेपाली राम, श्रीपाल निषाद और रामजियावन निषाद ने बताया कि विद्यालय परिसर आसपास की जमीन से नीचा होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। छात्र-छात्राओं को घुटनों तक पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय परिसर में मिट्टी का भराव कराने और जलनिकासी की व्यवस्था के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर का भराव कराने के साथ स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।