फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The saga of the Kajaliya battle echoed in the singing of Alha.

Banda News: आल्हा गायन में गूंजी कजलिया युद्ध की गाथा

Sat, 22 Aug 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The saga of the Kajaliya battle echoed in the singing of Alha.
तिंदवारी। विकासखंड की ग्राम पंचायत भुजौली में सावन माह के अवसर पर आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आल्हा गायकों ने वीर रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर महोबा के ऐतिहासिक कजलिया युद्ध की गाथा सुनाई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के तत्वावधान में आल्हा गायक लल्लू बबीना ने महोबा के कजलिया युद्ध का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सावन कजलिया के दिन पृथ्वीराज चौहान ने महोबा पर आक्रमण किया था। चौहान की सेना ने नागपंचमी से ही महोबा को घेर लिया था। इसके दस दिन बाद रक्षाबंधन के दिन भीषण युद्ध हुआ था।
विज्ञापन

गायन के दौरान बताया गया कि इस युद्ध में आल्हा और ऊदल की विजय हुई थी। इसी विजय की स्मृति में महोबा में आज भी रक्षाबंधन के अगले दिन कजलिया निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आल्हा गायक उमाशंकर सेन, लल्लू बबीना और बृजेश विश्वकर्मा उदनपुर ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान शिवमति पटेल, बृजेंद्र सिंह पटेल, लक्ष्मी प्रसाद सविता, अमर यादव, शिवकरण सिंह, सुनील गुप्ता, राजकरण सिंह, जगदीश यादव और हीरालाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed