फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The roads dug for laying the pipeline should be repaired: DM

पाइप लाइन बिछाने के खोदी सड़के ठीक कराए: डीएम

Fri, 06 Sep 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
The roads dug for laying the pipeline should be repaired: DM
बांदा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना में जिन गांवो में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ ठीक कराया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने खटान व अमलीकौर परियोजना की समीक्षा के दौरान कलक्ट्रेट में दिए।
विज्ञापन

अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा में कार्यदायी संस्था एलएंडटी के अधिकारियों एवं जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि पाइप लाइन बिछाये जाने के कार्य के पश्चात खोदी गई सड़कों को गुणवत्ता के साथ ठीक कराया जाए। अन्यथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है वहां सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का नाम अंकित कराया जायें। जलापूर्ति वाले गांवों की ब्लाकवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कार्यदायी संस्था एलएण्डटी व एनसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गाँवों में कार्य अवशेष बचे है, उनको तेजी से मैनपावर को बढाकर पूरा कराया जाए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अधिशाषी अभियंता जलनिगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed