फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The ration dealers protested and demanded a dividend of Rs 200 per quintal

Banda News: कोटेदारों ने प्रदर्शन कर मांगा 200 रुपये क्विंटल लाभांश

Sun, 27 Oct 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The ration dealers protested and demanded a dividend of Rs 200 per quintal
बांदा। कोटेदारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कोरोना काल में मुफ्त राशन वितरण का लाभांश 90 रुपये के स्थान पर अन्य राज्यों की तरह 200 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की। कोटेदारों ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो चार दिसंबर को खाद्य आयुक्त का लखनऊ में घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव गया प्रसाद ने बताया कि कोटेदारों ने कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जान की परवाह किए बिना निशुल्क राशन वितरण किया। यहां कोटेदारों को लाभांश 90 रुपये क्विंटल दिया जा रहा है, जबकि अन्य प्रदेशों में 200 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। अन्य प्रदेशों की तरह लाभांश व मानदेय देने की मांग की। मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , नगर अध्यक्ष विष्णु स्वरूप, राजाभइया, कमल किशोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed