फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The rape accused committed suicide by hanging himself

Banda News: दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 30 May 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The rape accused committed suicide by hanging himself
बांदा। दुष्कर्म के आरोपी ने बुधवार की रात कमरे के अंदर छत के छल्ले से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने विपक्षियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र ओरन ग्रामीण के अहिरनपुरवा निवासी विष्णुप्रकाश वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र अंकित उर्फ गोरे वर्मा (22) सूरत में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार की रात उसने खुदकुशी कर ली। गुरुवार को सुबह पिता ने देखा तो जानकारी हो सकी। पिता के मुताबिक, वर्ष 2022 में अंकित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जब अंकित सूरत से घर आया तो विपक्षियों ने उसे धमकाया था। इसी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। दो भाइयों में छोटा था। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा ट्रायल पर चल रहा था। धमकी देने की बात उनके संज्ञान में नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed