फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The queen tigress who inhabited the Panna Tiger Reserve is no more

Banda News: पन्ना टाइगर रिजर्व को आबाद करने वाली रानी बाघिन अब नहीं रही

Thu, 05 Jun 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The queen tigress who inhabited the Panna Tiger Reserve is no more
पन्ना टाइगर रिजर्व में उपस्थित रानी बाघिन। - फोटो : पन्ना टाइगर रिजर्व
फोटो39--स्रोत
विज्ञापन

करतल (बांदा)। पन्ना टाइगर रिजर्व की रानी टी-2 बाघिन ने गुरुवार को दुनिया छोड़ दी। उसने 21 शावकों को जन्म दिया है। मौजूदा समय पन्ना टाइगर रिजर्व में इस बाघिन की चार पीढ़ियां आबाद हैं।
29 मई को उत्तर वन मंडल पन्ना के देविन नगर वन परिक्षेत्र में एक बाघिन का शव मिला था, जिसकी उम्र लगभग 9 से 10 साल बताई गई थी। इस बाघिन की उस समय पहचान नहीं बताई गई, जबकि पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रत्येक बाघिन का विधिवत रिकॉर्ड होता है। ऐसी स्थिति में मृत बाघिन की पहचान सुगमता से की जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाघिन के शव को सामान्य तरीके से जला दिया गया, जबकि पन्ना टाइगर की रानी इस बाघिन की विदाई भी पूरे सम्मान के साथ की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व वर्ष 2009 में बाघ विहीन घोषित किया गया था। यह इकलौती बाघिन है, जिसने पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघों के मूल नस्ल को बचाने में कामयाब हुई है। इसलिए यह बाघिन पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए खास महत्व रखती है। पन्ना टाइगर रिजर्व को शून्य से शिखर तक पहुंचने में भी इस बाघिन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से इस बाघिन को 9 मार्च 2009 में कान्हा से पन्ना टाइगर रिजर्व लाया गया था। पन्ना टाइगर रिजर्व के अलावा इस बाघिन की वंश बेल सतना जिले के चित्रकूट सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, संजय टाइगर रिजर्व तक फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व टाइगर पन्ना की डायरेक्टर सुचिता तिर्की ने बताया कि सफलतम रानी बाघिन टी 2 को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed